बुंडू: बार एसोसिएशन, बुंडू के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता सूरज लाल मुंडा की पत्नी पूसकी देवी (47) के असामयिक निधन पर बार एसोसिएशन परिसर में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
शोकसभा में अध्यक्ष रामचरण महतो, उपाध्यक्ष आनंद राम महतो, महासचिव शिव शंकर महतो, रितेश जायसवाल, मनमोहन सिंह मुंडा, दुर्योधन महतो, राजनाथ महतो, दुर्गा प्रसाद राय, वासुदेव प्रमाणिक, संजय मुखर्जी, मुरली सुंदर पांडे, विशेश्वर प्रसाद, संजीव विमल, नकुल चंद्र महतो, मनव्रत मुखर्जी, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप राय, प्रफुल्ल सिंह मुंडा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे.
