कृमि मुक्ति दिवस के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करेंः बीडीओ
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी.
By CHANDAN KUMAR |
September 8, 2025 7:15 PM
रनिया. रनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग के कार्यालय कक्ष में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति दवा दी जायेगी. उन्होंने स्वास्थ्य, समाज कल्याण और शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक बाड़ा, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य उपस्थित थे. बताया गया कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि मुक्ति दवा दी जायेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 12, 2025 9:32 PM
December 12, 2025 7:23 PM
December 12, 2025 6:17 PM
December 12, 2025 6:08 PM
December 12, 2025 5:55 PM
December 12, 2025 5:32 PM
December 12, 2025 5:28 PM
December 12, 2025 5:26 PM
December 11, 2025 9:28 PM
December 11, 2025 8:29 PM
