तोरपा. खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में बाजार से अपने घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवकों के द्वारा की गयी छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपी बलदेव उरांव तथा अनिल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों कर्रा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया की 31 अगस्त को छेड़खानी की घटना घटी थी. पीड़िता की शिकायत के बाद थाना में मामला दर्ज किया गया था.
इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है.
