एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान

एबीवीपी के सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को शहर के स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाया गया.

खूंटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को शहर के स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाया गया. इसके तहत सीएम ऑफ एक्सीलेंस स्कूल और आरपीएस हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर रांची विभाग संयोजक प्रकाश टूटी और जिला संयोजक पवन ने विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं. चाहे वे शैक्षणिक परिसर में हों या कहीं और. एबीवीपी हर तरह से उनकी सहायता का प्रयास करता है. कार्यक्रम को आरपीएस स्कूल के निदेशक तेनाली टूटी ने भी संबोधित किया. मौके पर सौरभ, योगेश, दीपक, अशोक, ईशा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >