तमाड़ बाजार के निकट टेंपो की चपेट में आये युवक की हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी मुख्य पथ पर तमाड़ बाजार के समीप एक अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से गोपाल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया.

तमाड़. थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी मुख्य पथ पर तमाड़ बाजार के समीप एक अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से गोपाल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार तमाड़ के जाहिर टीकर गांव निवासी गोपाल मुंडा किसी कार्य से बाजार आया हुआ था. बाजार से लौटने के क्रम में जब वह सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर लगने से गोपाल मुंडा सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुटे और घायल को तुरंत तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायल गोपाल मुंडा को रिम्स रांची भेजा नहीं जा सका था. कारण बताया जा रहा है कि अस्पताल में एंबुलेंस की कमी है. जिससे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि तमाड़ अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं होना चिंताजनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >