हिंदू नववर्ष पर आम्रेश्वर धाम में होगा महोत्सव

विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष 19 मार्च के अवसर पर आम्रेश्वर धाम में विशेष पूजा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

खूंटी. खूंटी के अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के द्वारा विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष 19 मार्च के अवसर पर आम्रेश्वर धाम में विशेष पूजा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. पूजा महोत्सव में सुबह छह बजे से पूजा कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. 11 बजे से प्रशासनिक शृंगार पूजा, 11ः 25 बजे कलश स्थापना, 12ः30 बजे महाआरती और दोपहर एक बजे से भोग का वितरण किया जायेगा. आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने आम श्रद्धालुओं से पूजा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >