डंपर की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रैक्टर

पिपरवार : दामोदर क्षतिग्रस्त पुल के निकट ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर पत्थर लेकर जा रहे ट्रैक्टर दोपहर में बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया. पीछे से डंपर के धक्के से असंतुलित ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया. इस घटना में चालक महाबीर गंझू बाल-बाल बच गया. डंपर लेकर चालक भागने में सफल रहा. आसपास के […]

पिपरवार : दामोदर क्षतिग्रस्त पुल के निकट ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर पत्थर लेकर जा रहे ट्रैक्टर दोपहर में बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया. पीछे से डंपर के धक्के से असंतुलित ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया. इस घटना में चालक महाबीर गंझू बाल-बाल बच गया. डंपर लेकर चालक भागने में सफल रहा. आसपास के लोगों की मदद से ट्रैक्टर को डिवाइडर से हटाया गया.
रक्तदान शिविर 10 को : डकरा. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रशासन खलारी द्वारा दस दिसंबर को डकरा अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. जिसमें रिम्स के विभागीय चिकित्सक एवं उनकी टीम सहयोग करेगी. प्रशासन के लोगों ने कोयलांचल के आम जनमानस से रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया है. यह जानकारी प्रशासन के मीडिया प्रभारी इनोसेंट कुजूर ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >