समाज के उत्थान के लिए आगे आयें

पूरे राज्य से केसरवानी समाज के सैकड़ों लोग जुटे डकरा : देश के विकास में केसरवानी समाज के लोगों ने जिस तरीके का बड़ा योगदान दिया है, वैसा ही समाज को समृद्ध बनाने के लिए संपन्न लोगों को आगे आना होगा. उक्त बातें केसरवानी वैश्य समाज के झारखंड अध्यक्ष श्यामदेव केसरी ने रविवार को डकरा […]

पूरे राज्य से केसरवानी समाज के सैकड़ों लोग जुटे
डकरा : देश के विकास में केसरवानी समाज के लोगों ने जिस तरीके का बड़ा योगदान दिया है, वैसा ही समाज को समृद्ध बनाने के लिए संपन्न लोगों को आगे आना होगा. उक्त बातें केसरवानी वैश्य समाज के झारखंड अध्यक्ष श्यामदेव केसरी ने रविवार को डकरा केंद्रीय विद्यालय परिसर में झारखंड केसरवानी पारिवारिक मिलन समारोह में कही. समारोह में राज्य से आये समाज के सम्मानित लोगों का स्वागत किया गया. समाज से जुड़े युवकों ने एक जुलूस निकाल कर मुख्य अतिथि का स्वागत खलारी में किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गये.
समारोह में समाज से जुड़े बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किये. समारोह में मेधावी बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. संचालन उमेश केसरी व राजू साव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रेम सागर केसरी ने किया.
समारोह को चंद्रमोहन केसरी, अनिल केसरी, कृष्णा केसरी, कृष्ण मोहन केसरी, रघुवीर केसरी, रितेश केसरी, विनय केसरी, तपेश्वर केसरी, मनोज केसरी सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर रघुवीर केसरी, गणपत केसरी, बैजनाथ केसरी, राम कुमार केसरी, मनोहर केसरी, संजय केसरी, प्रदीप केसरी, गौरी शंकर केसरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >