पाइप बिछाने के कार्य को जनप्रतिनिधियों ने रोका

खलारी : खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा के नेतृत्व में खलारी में पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा पाइप बिछाने के कार्य को बंद करा दिया गया. विभाग के द्वारा खलारी के बुकबुका, चूरी दक्षिणी, खलारी, हुटाप तथा चूरी मध्य में पानी सप्लाई करनी है, जिसके लिए पाइप बिछाने का काम विभाग कर रहा है. प्रमुख सोनी […]

खलारी : खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा के नेतृत्व में खलारी में पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा पाइप बिछाने के कार्य को बंद करा दिया गया. विभाग के द्वारा खलारी के बुकबुका, चूरी दक्षिणी, खलारी, हुटाप तथा चूरी मध्य में पानी सप्लाई करनी है, जिसके लिए पाइप बिछाने का काम विभाग कर रहा है.
प्रमुख सोनी तिग्गा, बुकबुका मुखिया सोमरी राम, पंचायत समिति सदस्य सिन्नी समाड ने बुकबुका तथा खलारी में ठेकेदार के द्वारा पाइप बिछाने के कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद रोक दी. एससी काॅलोनी की पानी सप्लाई पाइप, बीएसएनएल का केबल, डिश का केबल काट दिया गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अपने जन प्रतिनिधियों से की थी. इसके बाद प्रतिनिधियों ने यह कार्रवाई की. प्रमुख सोनी तिग्गा ने ठेकेदार के प्रतिनिधि को तत्काल काम रोकने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >