कर्रा : कर्रा थाना परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उदघाटन बुधवार को खूंटी एसपी अनीश गुप्ता ने नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया. कक्ष में ग्रामीणों के लिए पीने की पानी, केश दर्ज कराने के लिए कार्बन पेपर, कागज एवं पेन के साथ-साथ बैठने की समुचित व्यवस्था दी गयी है.
20 सूत्री जिला सदस्य विनोद प्रसाद सोनी ने एसपी से कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. इसके लिए कर्रा चौक में ब्रेकर बना देना चाहिए एवं चौक पर रोड लाइट लगाने व सुलभ शौचालय की मांग की. इस पर एसपी अनीश गुप्ता ने कर्रा, लोधमा चौक में सोलर लाइट लगवाने की बात कही.
सुलभ शौचालय हेतु सरकारी जमीन का अभाव बताया गया. घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, डायन अधिनियम हेतु सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग एवं सभी विद्यालय में फोन नंबर लाल और ब्ल्यू रंग से दीवार लेखन कराने का आदेश दिया. थाना परिसर में एसपी ने पौधा लगाया.
मौके पर इंस्पेक्टर तोरपा अमिताभ राय, महिला कोषांग प्रभारी अराधना सिंह, थाना प्रभारी अहमद अली, एसआइ बैजनाथ कुमार, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद, मो युसुफ खान, विनोद भगत, गुलाबी सिंह, वशिर अहमद, विनोद महतो, गणेश मुंडा, सुखु होरो, भरत साहू व अन्य उपस्थित थे.
