कुजू : इंटर महिला महाविद्यालय मुरपा कुजू को जैक (रांची) उपरांत मानव संसाधन विकास मंत्रालय रांची द्वारा कला संकाय में स्थायी प्रास्वीकृति प्रदान किया गया है. इसको लेकर शिक्षक-शिक्षिकेतर कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ शशिबाला ने की.
बैठक में स्थायी प्रास्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया. बैठक में शिक्षा मंत्री, जैक अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सचिव, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही महाविद्यालय के सचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष महावीर महतो, सदस्य अनिल मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया. बैठक में डॉ अवधेश कुमार गुप्ता, प्रो अर्चना, प्रो देवंती, प्रो वीरेंद्र कुमार, प्रो सुब्रोतो कुमार गांगुली, प्रो महेंद्र कुमार महतो, नरेश कुमार पटेल, गबन सिंह, संजय प्रसाद, विजय ठाकुर, विक्रम महतो, सुमित्री देवी आदि उपस्थित थे.
जिप सदस्य ने दी बधाई
इंटर महिला महाविद्यालय को स्थायी स्वीकृति मिलने पर जिप सदस्य नरेश महतो ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि कुजू कोयलांचल क्षेत्र के बालिकाएं शिक्षण को लेकर बाहर जाती थी. लेकिन अब उन्हें कम दर पर महाविद्यालय शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा. क्षेत्र के गरीब, किसान, मेहनतकस मजदूर की बच्चियां महाविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी. उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से महाविद्यालय में नामांकन कराने की अपील की.
