तमाड़ सीएचसी में लगा विशेष शिविर, 84 दिव्यांग की हुई जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया.

तमाड़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 84 दिव्यांग लाभुकों की स्वास्थ्य जांच की गई. शिविर में दिव्यांगजनों की आंख, कान, हड्डी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच कर उचित सलाह व परामर्श दिया गया. शिविर में रांची सदर अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंची थी. जिसमें ऑर्थो डॉ अरुण कुमार बाखला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अजय कुमार गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डा. अंशु गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डा. सावित्री कुजूर शामिल थे. जांच कार्य में नेत्र सहायक सदानन्द महतो, रंजीत कुमार, विश्वनाथ तिवारी, गायत्री कुमारी, शंकर तिर्की व स्टाफ के साथ-साथ एनजीओ पीरामल फाउंडेशन की टीम का भी सहयोग रहा. शिविर को सफल बनाने में समस्त सीएचसी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >