कुएं से दो शव बरामद

मुरहू में युवती व रनिया में वृद्ध का शव मिला खूंटी : मुरहू के राजा कुंजला निवासी पुतुल रानी तिरू (20 वर्ष, पिता स्व मंगरू पाहन) का शव पुलिस ने मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया. पोस्टमार्टम खूंटी सदर अस्पताल में किया गया. ग्रामीण पुतुल की मौत को अस्वाभाविक मौत मान रहे हैं.कुछ परिजनों […]

मुरहू में युवती व रनिया में वृद्ध का शव मिला
खूंटी : मुरहू के राजा कुंजला निवासी पुतुल रानी तिरू (20 वर्ष, पिता स्व मंगरू पाहन) का शव पुलिस ने मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया.
पोस्टमार्टम खूंटी सदर अस्पताल में किया गया. ग्रामीण पुतुल की मौत को अस्वाभाविक मौत मान रहे हैं.कुछ परिजनों का कहना है कि पुतुल की हत्या कर शव को कुएं में डाला गया है. बहरहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुतुल आठ मई को घर से अचानक लापता हो गयी थी.
परिजनों ने हर संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में युवती का शव पानी में तैरते देखा. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया. बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त पुतुल रानी तिरू के रूप में की. युवती के सिर में चोट के निशान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >