नशाबंदी को लेकर एकजुट हो रही हैं मोहननगर की महिलाएं

खलारी : मोहननगर में नशाबंदी को लेकर महिलाएं एकजुट हो रही हैं. इसके लिए महिलाएं स्थानीय जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से समर्थन मांग रही हैं. महिलाओं का कहना है कि अगर दूसरे लोग समर्थन नहीं देते हैं, तो वे अपने बल पर नशाबंदी को लेकर अभियान छेड़ेंगी. श्रमिक नेता कृष्णा चौहान ने बताया कि […]

खलारी : मोहननगर में नशाबंदी को लेकर महिलाएं एकजुट हो रही हैं. इसके लिए महिलाएं स्थानीय जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से समर्थन मांग रही हैं. महिलाओं का कहना है कि अगर दूसरे लोग समर्थन नहीं देते हैं, तो वे अपने बल पर नशाबंदी को लेकर अभियान छेड़ेंगी. श्रमिक नेता कृष्णा चौहान ने बताया कि महिलाएं उनके पास भी आयी थीं. उन्होंने महिलाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होने को कहा है. वहीं मोहननगरनिवासी कर्पूरी ठाकुर ने कहा कि नशाबंदी अभियान शुरू हो, वह पूरा समर्थन देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >