मॉनसून के पहले कूपों का काम पूर्ण करें : उपप्रमुख

सोनाहातू : उपप्रमुख अनिता देवी ने सोमवार को बारेंंदा पंचायत में निर्माणाधीन सिंचाई कूप का निरीक्षण किया.उक्त पंचायत में 2014-15 में 16 मनरेगा सिंचाई कूप स्वीकृत हुए थे. सभी निर्माणाधीन हैं. उपप्रमुख आठ कूपों का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति से अवगत हुईं. बताया कि कई कूपों की स्थिति अच्छी नहीं है. बरसात के पहले इन्हें […]

सोनाहातू : उपप्रमुख अनिता देवी ने सोमवार को बारेंंदा पंचायत में निर्माणाधीन सिंचाई कूप का निरीक्षण किया.उक्त पंचायत में 2014-15 में 16 मनरेगा सिंचाई कूप स्वीकृत हुए थे. सभी निर्माणाधीन हैं. उपप्रमुख आठ कूपों का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति से अवगत हुईं. बताया कि कई कूपों की स्थिति अच्छी नहीं है.
बरसात के पहले इन्हें पूरा नहीं करने से धंसने का खतरा है. उन्होंने दो साल में योजना पूर्ण नहीं होने पर चिंता व्यक्त की. उपप्रमुख ने मेठ व रोजगार सेवक को कार्य में तेजी लाने तथा मॉनसून के पहले सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान विश्वनाथ महतो, वार्ड सदस्य जितेंद्र महतो, चंद्रशेखर महतो, राजेश्वर कोइरी, रोजगार सेवक पंखराज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >