300 रूटों पर ग्रामीण बस सेवा का परिचालन होगा

इटकी : प्रोजेक्ट भवन रांची में शुक्रवार को परिवहन सचिव केके खंडेलवाल व विभिन्न बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ बैठक हुई. जिसमें परिवहन सचिव ने बस ऑपरेटरों को बताया कि झारखंड के 300 रूटों पर ग्रामीण बस सेवा का परिचालन किया जायेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव की जनता, छात्र-छात्राओं को एक प्रखंड से दूसरे […]

इटकी : प्रोजेक्ट भवन रांची में शुक्रवार को परिवहन सचिव केके खंडेलवाल व विभिन्न बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ बैठक हुई. जिसमें परिवहन सचिव ने बस ऑपरेटरों को बताया कि झारखंड के 300 रूटों पर ग्रामीण बस सेवा का परिचालन किया जायेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव की जनता, छात्र-छात्राओं को एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड व अनुमंडल तक पहुंचाने के लिए यातायात की सुविधा प्रदान की जा रही है.
छह से 21 सीटवाली इन बसों का परमिट अविलंब दिया जायेगा. इन बसों का परिचालन ग्रामीण क्षेत्रों में ही किया जायेगा. बस संचालकों की अगली बैठक 10 मई को प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में ग्रामीण इलाके के बस संचालकों को विचार के लिए परिवहन सचिव द्वारा आमंत्रित किया गया है.
बैठक में परिवहन आयुक्त संदीप सिंह, आरटीए राजेश कुमार बरवार, डीटीओ नागेश्वर पासवान, वरिष्ठ अधिवक्ता एनके त्रिपाठी, झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, रांची जिला के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, आरपी अग्रवाल, वरूण बिहारी, रांची सिटी राइड बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, रामाकांत पाठक, संजय, दिलीप, मनोज सिंह व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >