तोरपा : एसडीओ निरजा कुमारी ने शुक्रवार को तोरपा पतरयुर स्थित स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी नंददेव बैठा, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरएन कश्यप, एसडीपीओ विजय कुमार महतो, सीओ जोसेफ कंडुलना भी थे. सभी अधिकारी दिन के करीब 10 बजे पतरायुर गांव स्थित क्रशर पहुंचे. ग्रामीणों व क्रशर संचालकों से पूरी जानकारी ली. निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की.
मौके पर ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीओ को सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि क्रशर से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे उड़ने वाले धूलकण से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. खेत बंजर होते जा रहे हैं. कुआं का पानी दूषित हो रहा है. मवेशी भी बीमार हो रहे हैं.
इस संबंध में क्रशर मालिकों का कहना था कि ग्रामीणों का आरोप गलत है. क्रशर से धूल उड़ कर खेतों या कुएं में नहीं जाता है. धूलकण न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जाता है. इसके बाद अधिकारियों की टीम ने तोरपा के विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षणभी किया.
