खूंटी : मुरहू के हेठगोवा गांव में चार मई की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कैरो मुंडा (65 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. परिजनों को घटना की जानकारी पांच मई की सुबह हुई. सूचना मिलने पर एसडीपीओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची. जांच-पड़ताल के बाद अपराधियों की खोज मेंं जुट गयी है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी सदर अस्पताल में किया गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैरो मुंडा घर के बाहर सोये हुए थे. रात 11 बजे के करीब हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे व सोये अवस्था में ही उनके पेट में गोली मार दी. मौके पर ही कैरो मुंडा की मौत हो गयी. घर के अंदर बच्चे व परिजन सोये हुए थे. किसी को गोली चलने की आवाज सुनायी नहीं दी. परिजनों की मानें तो सुबह घर से बाहर निकलने पर उन्हें मालूम चला कि कैरो मुंडा की हत्या हो गयी है.
