चेकिंग में पकड़े गये दर्जन भर बाइक

पिपरवार : पुलिस-पब्लिक मीट में बाइकर्स पर अंकुश की मांग के बाद पिपरवार पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बचरा चार नंबर चौक, थाना चौक, बाजारटांड़ व 64 कॉलोनी में दर्जन भर मोटरसाइकिल को पकड़ा गया. किसी के पास लाइसेंस नहीं था तो किसी के पास गाड़ी का पेपर. कई चालक नाबालिग भी […]

पिपरवार : पुलिस-पब्लिक मीट में बाइकर्स पर अंकुश की मांग के बाद पिपरवार पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बचरा चार नंबर चौक, थाना चौक, बाजारटांड़ व 64 कॉलोनी में दर्जन भर मोटरसाइकिल को पकड़ा गया. किसी के पास लाइसेंस नहीं था तो किसी के पास गाड़ी का पेपर. कई चालक नाबालिग भी थे. पुलिस सभी मोटरसाइकिल को थाने ले आयी. अभियान में थाना प्रभारी जीएस तिवारी, एसआइ सुशील इंदवार, एएसआइ राजकुमार सिंह सहित जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >