खूंटी नाइट राइडर फाइनल में

खूंटी : खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में खूंटी नाइट राइडर ने इवीएस एवेंजर को छह विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. इवीएस एवेंजर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 अोवर में 160 रन बनायी. टीम की अोर से सूरज ने 56, रंजीत ने नौ व […]

खूंटी : खूंटी प्रीमियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में खूंटी नाइट राइडर ने इवीएस एवेंजर को छह विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. इवीएस एवेंजर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 अोवर में 160 रन बनायी. टीम की अोर से सूरज ने 56, रंजीत ने नौ व सुधांशु ने 34 रनों का योगदान दिया. नाइट राइडर की अोर से विक्रम ने एक जबकि जगन्नाथ ने दो विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी खूंटी नाइट राइडर की टीम ने 19.2 ओवर में ही जीत के लिए मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया. रवि ने 75, सुभाष ने 30 व विक्की ने 22 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच रविकांत को जिला क्रिकेट संघ के सचिव अवधेश कश्यप व सह कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने पुरस्कृत किया.
दूसरा सेमीफाइनल आज : टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को पीपीसी वारियर्स बनाम मुरहू मैजिशियंस के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >