मुआवजे की मांग, ट्रांसपोर्टिंग ठप

दुर्घटना. डंपर की चपेट में आने से ग्रामीण के दोनों पैर कुचले, हालत नाजुक पिपरवार : वसंंत विहार कॉलोनी के पीछे ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात डंपर की चपेट में आने से राय बस्ती निवासी गोपाल महतो (पिता झरी महतो) का दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया. घायलावस्था में उन्हें बचरा क्षेत्रीय अस्पताल […]

दुर्घटना. डंपर की चपेट में आने से ग्रामीण के दोनों पैर कुचले, हालत नाजुक
पिपरवार : वसंंत विहार कॉलोनी के पीछे ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात डंपर की चपेट में आने से राय बस्ती निवासी गोपाल महतो (पिता झरी महतो) का दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया. घायलावस्था में उन्हें बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर, मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे से रोड जाम कर दिया. इस कारण अशोक परियोजना से आरसीएम साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. ग्रामीणों का कहना था कि घायल गोपाल परिवार का मुखिया है.
उसकी गंभीर हालत के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. ठीक हो जाने के बावजूद वह काम करने लायक नहीं रह सकेगा. ऐसे में परिजनों के भरण-पोषण के लिए ग्रामीण पांच लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी व इलाज का पूरे खर्च की मांग कर रहे थे. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, कोयला ढुलाई बंद रहेगा. समाचार लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई थी.
सड़क पार करने के दौरान डंपर की चपेट में आये : जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय गोपाल महतो दोपहर करीब 12:30 बजे नहाने के लिए निकट के झरना में जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान कोयला लदे अज्ञात डंपर की चपेट में आ गये. उक्त डंपर अशोक परियोजना खदान से आरसीएम साइडिंग जा रहा था. गोपाल महतो की दो बेटियों में एक नि:शक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >