मानकीडीह की सहायिका की इलाज के अभाव में मौत

तमाड़ : प्रखंड के विरगांव पंचायत के मानकीडीह गांव की सहायिका रतनी देवी की इलाज के अभाव में मंगलवार को मौत हो गयी. वह एक माह से बीमार चल रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनी देवी को विगत दो वर्षों से मानदेय नहीं मिल रहा था. मानदेय के लिए रतनी देवी कई […]

तमाड़ : प्रखंड के विरगांव पंचायत के मानकीडीह गांव की सहायिका रतनी देवी की इलाज के अभाव में मंगलवार को मौत हो गयी. वह एक माह से बीमार चल रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनी देवी को विगत दो वर्षों से मानदेय नहीं मिल रहा था.
मानदेय के लिए रतनी देवी कई बार सीडीपीओ कार्यालय का चक्कर काट चुकी थी लेकिन आश्वासन के अलावा उसे कुछ नहीं मिला. बताया जाता है कि सहायिका रतनी देवी व सेविका सूर्यबाला देवी का चयन 2003 में तत्कालीन झारखंड सरकार के मुख्य सचिव एके मिश्र के परासी गांव दौरे के क्रम में उनके निर्देश पर हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >