खूंटी : नगर पंचायत खूंटी की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्ष ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत को खुले में शौच से जल्द मुक्त कराया जायेगा. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप मौजूद थे. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में नाली व सड़क निर्माण मद में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध योजनाओं के अनुमोदन, एनयूएलएम के तहत प्रशिक्षण, वार्ड उपसमिति का पुनर्गठन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नगर भवन का किराया निर्धारण आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी.
पेयजल की किल्लत पर चर्चा करते हुए सभी वार्ड में दो-दो डीप बोरिंग कराने, सार्वजनिक कुंअों की मरम्मत, शहरी नयी जलापूर्ति योजना को शीघ्र चालू करने, हर घर में शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में विवेक सिंहा व विजय कुमार (दोनों सिटी मैनेजर), मेंगोला गुड़िया, आंचल देवी, संजय प्रसाद, मेलानी संगा, सुरेश मुंडा, सुरेंद्र सिंह बड़ाइक, सुनीता गोप, मंजू देवी, अर्जुन पाहन, वीणा रानी, सामुएल होरो, सोफिया संगा, अनिकेत रंजन, किरण ग्लोरिया, दिलीप ओहदार, फखरूद्दीन अली, अरुण चंद्र दत्ता, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे.
