खूंटी नाइट राइडर ने इवीएस एवेंजर को हराया

प्रीमियर क्रिकेट लीग खूंटी : प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत खेले गये एक मैच में खूंटी नाइट राइडर ने इभीएस एवेंजर को सात रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी नाइट राइडर की टीम निर्धारित ओवर में 168 रन बनायी. रविकांत ने 60, सुभाष ने 37, अरबाज ने 19 रन बनाये. सौरभ, जीतू […]

प्रीमियर क्रिकेट लीग
खूंटी : प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत खेले गये एक मैच में खूंटी नाइट राइडर ने इभीएस एवेंजर को सात रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी नाइट राइडर की टीम निर्धारित ओवर में 168 रन बनायी. रविकांत ने 60, सुभाष ने 37, अरबाज ने 19 रन बनाये.
सौरभ, जीतू व शुभम को एक-एक विकेट मिले. जवाबी पारी खेलने उतरी इभीएस एवेंजर की टीम 161 रन पर ही सिमट गयी. जीतू ने 33, सौरभ ने 26, सुधांशु ने 19 व सूरज ने 15 रन बनाये. जगन्नाथ व विक्रम ने दो-दो जबकि गुलाम ने एक विकेट चटकाये. मैन अॉफ द मैच रविकांत कुमार को श्याम कुमार ने सम्मानित किया. मौके पर अवधेश कश्यप, सुनील नायक, देवा हस्सा, प्रवीण कुमार, विकाश मिश्र, कृष्ण मोहन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >