ट्रक की चपेट में आया खलासी हुआ जख्मी

पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी परियोजना के रिजेक्ट कोल यार्ड में चक्का में ओट लगाने के क्रम में दूसरे ट्रक की चपेट में आने से खलासी जितेंद्र महतो (पिता चंद्रनाथ महतो) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. घायल खलासी को इलाज के लिए बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां […]

पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी परियोजना के रिजेक्ट कोल यार्ड में चक्का में ओट लगाने के क्रम में दूसरे ट्रक की चपेट में आने से खलासी जितेंद्र महतो (पिता चंद्रनाथ महतो) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. घायल खलासी को इलाज के लिए बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया.
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. उसके दोनों हाथ व सिर में गंभीर चोट आयी है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र महतो ट्रक के चक्के में पत्थर लगा रहा था. इसी दौरान बैक हो रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आ गया.
खराब चापानलों की मरम्मत शीघ्र : सीअो
मैक्लुस्कीगंज. खलारी प्रखंड के सभी पंचायतों व गांव-मुहल्लों के खराब चापानल की मरम्मत जल्द करायी जायेगी. अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने खराब पड़े चापानल से संबंधित जानकारी देने की अपील मुखिया, वार्ड सदस्य व ग्रामीणों से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >