शराबियों ने स्कूल को बना लिया है अड्डा

खलारी : खलारी बाजारटांड़ स्थित प्लस टू हाइस्कूल व खलारी मिडिल स्कूल इन दिनों शराबियों व जुआरियों का अड्डा बन गया है. छुट्टी होते ही इन स्कूलों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है. शराब पीकर बोतल को स्कूल कैंपस व कमरे में फेंकना इनकी करतूतों में शामिल है. देर शाम तक शराबी-जुआरी स्कूल […]

खलारी : खलारी बाजारटांड़ स्थित प्लस टू हाइस्कूल व खलारी मिडिल स्कूल इन दिनों शराबियों व जुआरियों का अड्डा बन गया है. छुट्टी होते ही इन स्कूलों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है. शराब पीकर बोतल को स्कूल कैंपस व कमरे में फेंकना इनकी करतूतों में शामिल है. देर शाम तक शराबी-जुआरी स्कूल परिसर में जमे रहते हैं.

इनके भय से उधर से कोई आना-जाना नहीं करता. कभी-कभी तो स्कूल अवधि में भी आ धमकते हैं व नशापान शुरू कर देते हैं. इसकी जानकारी कई बार मैक्लुस्कीगंज पुलिस को दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्कूल के आसपास कई जगह अवैध तरीके से शराब बिकता है. जिस कारण भी इधर शराबियों का आना-जाना लगा रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >