लपरा शिव मंदिर में हुआ झंडों का मिलान

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, कोनका, लपरा, दुल्ली, हरहू, खलारी बाजार, चिनाटांड, बसरिया आदि जगहों पर रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. लपरा शिव मंदिर मे मेला लगा. यहां शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों व अखाड़ा धारियों को पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व विभिन्न जगहों से जुलूस की […]

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, कोनका, लपरा, दुल्ली, हरहू, खलारी बाजार, चिनाटांड, बसरिया आदि जगहों पर रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. लपरा शिव मंदिर मे मेला लगा.

यहां शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों व अखाड़ा धारियों को पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व विभिन्न जगहों से जुलूस की शक्ल में लोग लपरा शिव मंदिर में झंडा मिलान के लिए पहुंचे. मौके पर लपरा मुखिया पुतुल देवी, मुखदेव गोप, रामबिलास गोप, बीडी शर्मा, मनोज गिरी, जितेंद्र नाथ पांडेय, रूपलाल महतो, विश्राम पाहन, सुनील गिरी, रामसेवक साव, शैलेंद्र गिरी, हाजी शेख लतीफ, एसआइ मुकेश कुमार सिंह, सअनि अब्दुल मजीद सहित दल-बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >