मंत्रोच्चार से माहौल हुआ भक्तिमय

सहस्र चंडी महायज्ञ तथा सतचंडी यज्ञ में अनुष्ठान शुरू खलारी : हुटाप स्थित देवी मंदिर में आयोजित सहस्र चंडी महायज्ञ तथा करकट्टा देवी मंडप में चल रहे सतचंडी यज्ञ के प्रथम दिन मंडप प्रवेश कार्यक्रम पूरा किया गया. इससे पूर्व पंचांग पूजन तथा ब्राह्मणों का वरण किया गया. कलश स्थापना किया गया तथा सर्वत्रे भद्र […]

सहस्र चंडी महायज्ञ तथा सतचंडी यज्ञ में अनुष्ठान शुरू
खलारी : हुटाप स्थित देवी मंदिर में आयोजित सहस्र चंडी महायज्ञ तथा करकट्टा देवी मंडप में चल रहे सतचंडी यज्ञ के प्रथम दिन मंडप प्रवेश कार्यक्रम पूरा किया गया. इससे पूर्व पंचांग पूजन तथा ब्राह्मणों का वरण किया गया. कलश स्थापना किया गया तथा सर्वत्रे भद्र मंडल, वेदियों का आवरण पूजन के साथ ब्राह्मणों द्वारा प्रथम शैलपुत्री की पूजा, दुर्गापाठ व जाप शुरू किया गया. यजमान गिरिधर मिश्र सपत्नीक हैं.
यज्ञ जगतगुरु दयानंद सरस्वती के निर्देशन में किया जा रहा है. यज्ञाचार्य बनारस के मनजी पाठक, कृष्ण नंदन मिश्र, बीरेंद्र दुबे, अमरजीत मिश्रा, गोविंद दुबे, अनिल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा सहित 51 ब्राह्मण यज्ञ का विधान पूरा करने में लगे हैं. उधर करकट्टा देवी मंडप के सतचंडी यज्ञ में भी यज्ञाचार्य श्री प्रपन्नाचार्य के निर्देशानुसार पंडित रमाकांत पाठक द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वास्तु पूजन, मंडप पूजन कर पाठ आरंभ किया गया. यज्ञ मंडप का उदघाटन एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्रा ने किया. इस मौके पर पीओ केडी प्रसाद, एसओपी एके सिंह भी मौजूद थे. यज्ञ के पहले दिन से ही भंडारा का आयोजन किया गया. शाम में भागवत कथा, आरती व भजन के बाद प्रसाद बांटा गया.
सांसद ने किया यज्ञ मंडप का उदघाटन
खलारी : सांसद रामटहल चौधरी ने हुटाप देवी मंदिर में यज्ञ मंडप का उदघाटन किया. इससे पूर्व पूजा-अर्चना की. रामप्रसन्नाचार्य की समाधि पर पुष्प चढ़ाये. सांसद ने भाजपा कार्यकर्ता शशिभूषण सिंह द्वारा मंदिर परिसर में निर्मित दुर्गामंडप परिसर का भी उदघाटन किया. मौके पर शशिभूषण सिंह, गिरिधर मिश्र, अरविंद सिंह, विकास सिंह, आनंद झा, चतुरगुण भुइयां, दिनेश गुप्ता, फुलेश्वर महतो, शत्रुंजय सिंह, शशिप्रसाद साहू, रूपलाल महतो, रंजीत यादव, भरत रजक, भरत प्रजापति, अर्जुनप्रसाद गुप्ता, श्याम सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >