बुंडू़ : टुसू पर्व को लेकर सोमवार को बुंडू के एदलहातु स्थित सूर्य मंदिर परिसर में टुसू मेला लगा़ मेले में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आकर्षक टुसू लेकर नाचते-गाते पहुंचे़ मेला आयोजन समिति की ओर से टुसू चौड़ल दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़
चौड़ल में प्रथम पुरस्कार अर्जुन मोहन लीपुडीह, द्वितीय बासुकी देवी राहे व तृतीय पुरस्कार आनंद मुंडा करांबू को मिला़ मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एसडीएम बुंडू आकांक्षा रंजन, डीएसपी पवन कुमार, बीडीओ सलमान जफर खिजरी , सीओ राजेश कुमार, बुंडू के थानेदार बिनोद कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे़
मेले के आयोजन में रामदुर्लभ मुंडा, जिप सदस्य रमनी बाला, बीना मुंडा , बालकृष्ण सिंह मुंडा, पूर्व जिप सदस्य विनय सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया चंडी कुमार मुंडा, धनंजय महतो, मुक्ति पद महतो, प्रताप सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार, धनु नाग, मानसिंह महतो व दुर्लभ महतो ने सराहनीय भूमिका निभायी.
