डकरा मुख्य बाजार होकर 10 दिन होगी ट्रांसपोर्टिंग

डकरा : शुक्रवार से डकरा मुख्य बाजार होकर कोयला ट्रांस्पोर्टिंग का काम शुरू हो जायेगा. बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क से डंपरों व ट्रकों का परिचालन होगा. यह निर्णय केडीएच की ओर सड़क बनने के कारण लिया गया है. सड़क बनाने वाली कंपनी 10 दिन का समय मांगा है. ज्ञात हो कि डकरा बाजार […]

डकरा : शुक्रवार से डकरा मुख्य बाजार होकर कोयला ट्रांस्पोर्टिंग का काम शुरू हो जायेगा. बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क से डंपरों व ट्रकों का परिचालन होगा. यह निर्णय केडीएच की ओर सड़क बनने के कारण लिया गया है. सड़क बनाने वाली कंपनी 10 दिन का समय मांगा है.
ज्ञात हो कि डकरा बाजार में काफी भीड़- भाड़ रहती है, इसलिए इस तरफ बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहता है. 10 दिन के लिए सड़क चालू करने के पहले कई जगहों पर गुरुवार को ठोकर बनाया गया है. साथ ही चालकों से बाजार में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >