कुहासे से बढ़ी ठंड

खूंटी : कुहासे की वजह से खूंटी में ठंड बढ़ गयी है. लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिये हैं. सुबह व शाम के समय ठंड ज्यादा रहती है. चाैक-चौराहों पर अलाव जलने लगे हैं. ठंड की वजह से लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे है. सर्दी-खांसी आम बात हो गयी है. डॉ बीआर […]

खूंटी : कुहासे की वजह से खूंटी में ठंड बढ़ गयी है. लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिये हैं. सुबह व शाम के समय ठंड ज्यादा रहती है. चाैक-चौराहों पर अलाव जलने लगे हैं. ठंड की वजह से लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे है. सर्दी-खांसी आम बात हो गयी है. डॉ बीआर महतो व डॉ आरके शर्मा का कहना है कि ठंड के मौसम में हाइ ब्लड प्रेशर वाले लोगों, बुजूर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है. तबियत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक के सलाह देनी चाहिए.
अलाव की मांग
रनिया : ठंड के मद्देनजर ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से ब्लॉक चौक, सोदे, जयपुर, लोहागढ़ा, मरचा व सर्वो में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सुबह व शाम के समय कनकनी बहुत बढ़ जाती है. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. अलाव की व्यवस्था हो जाने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >