शिवेंद्रनाथ शाहदेव पंचतत्व में विलीन

खूंटी : कर्रा के जरियागढ़ राजघराने के ठाकुर शिवेंद्रनाथ शाहदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए खूंटी राजा तालाब परिसर स्थित उनके आवास पर रखा गया. खूंटी समेत कई जगहों से लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे. दोपहर में शवयात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. शिवेंद्रनाथ शाहदेव के बेटे […]

खूंटी : कर्रा के जरियागढ़ राजघराने के ठाकुर शिवेंद्रनाथ शाहदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए खूंटी राजा तालाब परिसर स्थित उनके आवास पर रखा गया. खूंटी समेत कई जगहों से लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे.
दोपहर में शवयात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. शिवेंद्रनाथ शाहदेव के बेटे बिट्टू नाथ शाहदेव ने मुखाग्नि दी. इससे पूर्व मंगलवार की सुबह शिवेंद्रनाथ शाहदेव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अनंतपुर ओवरब्रिज रांची स्थित आवास पर भी रखा गया था. मालूम हो कि सात दिसंबर को सड़क हादसे में शिवेंद्रनाथ शाहदेव की मौत हो गयी थी, जबकि उनके छोटे भाई शुभेंद्रनाथ शाहदेव घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >