गलत तथ्य देकर कार्ड लेनेवालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ...ओके

गलत तथ्य देकर कार्ड लेनेवालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ…ओके फोटो 10. बीएलओ व पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक करती एसडीओ.खूंटी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने राशन कार्ड को लेकर मंगलवार को किसान भवन एसडीओ नीरज कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर एसडीओ ने सभी बीएलओ से कहा कि जितने भी नौकरी […]

गलत तथ्य देकर कार्ड लेनेवालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ…ओके फोटो 10. बीएलओ व पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक करती एसडीओ.खूंटी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने राशन कार्ड को लेकर मंगलवार को किसान भवन एसडीओ नीरज कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर एसडीओ ने सभी बीएलओ से कहा कि जितने भी नौकरी व पेंशनभोगी को राशन कार्ड निर्गत हो गया है, उसका सत्यापन कर सूची अनुमंडल कार्यालय में जमा करें. उन्होंने राशन कार्ड के योग्य लोगों से आवेदन प्राप्त कर प्रखंड कार्यालय में जमा करने तथा अगर किसी को दो राशन कार्ड निर्गत हो गया है, तो इसकी अविलंब सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि जांच में किसी प्रकार के डुप्लीकेट या अयोग्य व्यक्ति को राशन मिलने का मामला प्रकाश में आता है, तो संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होगी. वहीं गलत तथ्य देकर कार्ड लेनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >