रवि के दोहरे शतक से जेसीए की बड़ी जीत...ओके

रवि के दोहरे शतक से जेसीए की बड़ी जीत…ओके फोटो १० जीत हासिल करनेवाली जेसीए अड़की की टीम.फोटो ११ इनसेट में दोहरा शतक बनानेवाला रवि-जिला लीग के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक का रिकार्ड बनाया खूंटी. खूंटी में चल रही बी-डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में रवि के दोहरे शतक की बदौलत सोमवार […]

रवि के दोहरे शतक से जेसीए की बड़ी जीत…ओके फोटो १० जीत हासिल करनेवाली जेसीए अड़की की टीम.फोटो ११ इनसेट में दोहरा शतक बनानेवाला रवि-जिला लीग के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक का रिकार्ड बनाया खूंटी. खूंटी में चल रही बी-डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में रवि के दोहरे शतक की बदौलत सोमवार को जेसीए अड़की ने एलएसए कर्रा की टीम को 198 रन से पराजित किया. जेसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 301 रन का लक्ष्य खड़ा किया. रवि ने 204(नाबाद), संतोष ने 32, अकील ने 23 व रंजीत ने 12 रन का योगदान दिया. राकेश ने तीन विकेट लिए. रवि ने अपने नाबाद दोहरे शतक 28 चौका व नौ छक्का लगाया. जिला लीग के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक का रिकार्ड बनाया है.जवाबी पारी खेलने उतरी एलएसए कर्रा की टीम निर्धारित ओवर में 103 रन पर ही सिमट गयी. आनंद ने 35 व पीयूष ने 19 रन बनाये. जेसीए की ओर तेजस्वी ने छह, संतोष व रंजीत ने दो-दो विकेट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >