कड़ी सुरक्षा में रखे गये हैं बैलेट बॉक्स …ओके फोटो 1 वज्रगृह पर चौकस पुलिस. 2़ निरीक्षण करते एसडीपीओ दीपक शर्मा.खूंटी. कर्रा व रनिया प्रखंड में शनिवार को संपन्न हुए मतदान के बाद 419 बूथों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा कॉलेज खूंटी स्थित वज्रगृह मेें रखा गया है. वज्रगृह को सील कर दिया गया है. यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं. मुख्य द्वारा पर सुरक्षा की जिम्मेवारी जिला पुलिस बल को दी गयी है. वज्रगृह के चारों ओर पुलिस चौकसी कर रही है. वज्रगृह के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है. एसडीपीओ दीपक शर्मा ने रविवार को वज्र गृह का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.मालूम हो कि कर्रा प्रखंड में मुखिया पद के 82, जिला परिषद के 5, पंचायत समिति सदस्य में 33 व वार्ड सदस्य पद के 215 तथा रनिया प्रखंड में मुखिया पद के 34, जिला परिषद के 3, पंचायत समिति सदस्य के14 व वार्ड सदस्य पद के 33 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ है . मतगणना 13 को : जिला के सभी प्रखंडों के मतों का गिनती 13 दिसंबर से शुरू होगी. प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मतगणना का कार्य होगा. इसके बाद अगले दिन पुन: इसी समयानुसार मतों की गणना होगी.मतों की गणना में पहले बैलेट पेपर में को अलग-अलग रंगानुसार जमा किया जायेगा. फिर मतों की गणना होगी. एक राउंड मतों की गणना में कम-से-कम दो घंटे लगने का अनुमान है. मतों की गणना में दो दिनों से ज्यादा का समय लगेगा.
कड़ी सुरक्षा में रखे गये हैं बैलेट बॉक्स ...ओके
कड़ी सुरक्षा में रखे गये हैं बैलेट बॉक्स …ओके फोटो 1 वज्रगृह पर चौकस पुलिस. 2़ निरीक्षण करते एसडीपीओ दीपक शर्मा.खूंटी. कर्रा व रनिया प्रखंड में शनिवार को संपन्न हुए मतदान के बाद 419 बूथों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा कॉलेज खूंटी स्थित वज्रगृह मेें रखा गया है. वज्रगृह को सील कर […]
