कर्रा में 69 प्रतिशत मतदान…ओके फोटो खूंटी 22. मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर डीसी व एसपी ने बूथों का जायजा लिया. कर्रा/खूंटी . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को कर्रा प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. कर्रा प्रखंड मे 69 प्रतिशत मतदान हुआ. सुबह होते ही बूथों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. सुबह नौ बजे मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी कतार देखी गयी. सुबह दस बजे खूंटी डीसी कृष्ण कुमार बाघमारे व एसपी अनीश गुप्ता कर्रा थाना पहुंचे. इसके बाद जवानों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बूथों का जायजा लिया. लोगों ने बूथ संख्या 177, 27, 28, 32 व 33 पर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत की. मौके पर पहुंच कर कर्रा थाना प्रभारी ने शांतिपूर्वक मतदान कराया. कई लोगों ने उक्त बूथों पर फिर से मतदान कराने की मांग की.
कर्रा में 69 प्रतिशत मतदान...ओके
कर्रा में 69 प्रतिशत मतदान…ओके फोटो खूंटी 22. मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर डीसी व एसपी ने बूथों का जायजा लिया. कर्रा/खूंटी . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को कर्रा प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. कर्रा प्रखंड मे 69 प्रतिशत मतदान हुआ. सुबह होते ही बूथों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी […]
