आज थम जायेगा प्रचार का शोर

पिपरवार : खलारी प्रखंड में पांच दिसंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों ने जम कर प्रचार-प्रसार किया. जिप प्रत्याशी रमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र रावत,अब्दुल्ला अंसारी व नागेश्वर महतो ने जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा. इधर, राय से मुखिया प्रत्याशी सावित्री देवी व प्रदीप उरांव तथा पंचायत समिति प्रत्याशी एतवारा महतो, मंजू […]

पिपरवार : खलारी प्रखंड में पांच दिसंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों ने जम कर प्रचार-प्रसार किया. जिप प्रत्याशी रमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र रावत,अब्दुल्ला अंसारी व नागेश्वर महतो ने जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा.
इधर, राय से मुखिया प्रत्याशी सावित्री देवी व प्रदीप उरांव तथा पंचायत समिति प्रत्याशी एतवारा महतो, मंजू देवी, अशोक महतो, दुर्गा महतो व सादिक अंसारी ने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. गुरुवार अपराह्न तीन बजे प्रचार का शोर थम जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >