मलेरिया से युवती की मौत...ओके

मलेरिया से युवती की मौत…ओके खूंटी. खूंटी जिला में मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है.इस वर्ष अब तक कई लोगों की मलेरिया से मौत हो चुकी है. गांवों में मलेरिया का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है. एक दिसंबर को डीएवी खूंटी के शिक्षक श्रीकांत पांडेय की बेटी चेतना पांडेय(19) की मलेरिया से मौत हो […]

मलेरिया से युवती की मौत…ओके खूंटी. खूंटी जिला में मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है.इस वर्ष अब तक कई लोगों की मलेरिया से मौत हो चुकी है. गांवों में मलेरिया का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है. एक दिसंबर को डीएवी खूंटी के शिक्षक श्रीकांत पांडेय की बेटी चेतना पांडेय(19) की मलेरिया से मौत हो गयी. सदर अस्पताल खूंटी सहित अन्य अस्पतालों में अधिकतर मरीज मलेरिया के आ रहे हैं. नियमित फॉगिंग नहीं होती : नगर पंचायत खूंटी लाखों रुपये खर्च कर छह फॉगिंग मशीन फोगिंग मशीन (एक बड़ा व पांच छोटा) का क्रय किया गया है. बावजूद इसके नियमित रूप से फॉगिंग नहीं की जाती. विभाग का कहना है कि मशीन चलानेवाले टेक्नीशियन विभाग के पास नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >