उत्पादों को बेचने में सेल्स गर्ल्स की अहम भूमिका...ओके

उत्पादों को बेचने में सेल्स गर्ल्स की अहम भूमिका…ओके फोटो 1खूंटी. जिला बनने के बाद से खूंटी में बहुत बदलाव आये हैं. छोटी दुकानों की जगह बड़ी दुकानें खुल गयी हैं, जहां सभी ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध हैं. उत्पादों को बेचने में सेल्स गर्ल्स की अहम भूमिका होती है. खूंटी में इसकी शुरुआत अरुण पिपुरिया ने […]

उत्पादों को बेचने में सेल्स गर्ल्स की अहम भूमिका…ओके फोटो 1खूंटी. जिला बनने के बाद से खूंटी में बहुत बदलाव आये हैं. छोटी दुकानों की जगह बड़ी दुकानें खुल गयी हैं, जहां सभी ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध हैं. उत्पादों को बेचने में सेल्स गर्ल्स की अहम भूमिका होती है. खूंटी में इसकी शुरुआत अरुण पिपुरिया ने अपनी मनीहारी दुकान में की थी. आज अमूमन प्रत्येक दुकान में सेल्स गर्ल्स अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है.एलिस : मैं इस पेशे से तीन वर्ष से जुड़ी हूं. मुझे यह पेशा अच्छा लगता है. एक सेल्स गर्ल होने के नाते मुझे इस पर गर्व है कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं.फूलवंती : मेरा मानना है कि जिंदगी मेें अपने जॉब को अहमियत देनी चाहिये. शुरू में मेरा परिवार इस काम के लिये सहमत नहीं था. उन्हें किसी तरह समझा कर इस पेशे में आयी. आज मैं सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहण कर रही हूं.कस्ती : शुरू-शुरू में आत्मविश्वास की कमी थी. अब इस काम में मजा आता है. सेल्स गर्ल्स का काम करके मुझे आमदनी होने के साथ-साथ मार्केटिंग का भी ज्ञान हो रहा है.शिवानी : तीन महीने पूर्व इस काम में आयी. खुशी है कि मैं सेल्स गर्ल का काम कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हूं. अपनी कमाई से पढ़ाई करना काफी सकून देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >