जिप प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

खलारी : जैसे–जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, जिप प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. मंगलवार को खलारी पूर्वी से जिप प्रत्याशी अब्दुल्ला अंसारी ने चदरा धौड़ा में नुक्कड़ सभा कर लोगों से समर्थन मांगा. खलारी पश्चिमी के प्रत्याशी भरत रजक ने विश्रामपुर कॉलोनी, खिलानधौड़ा, बाजारटांड़, मायापुर साइडिंग रोड व […]

खलारी : जैसे–जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, जिप प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. मंगलवार को खलारी पूर्वी से जिप प्रत्याशी अब्दुल्ला अंसारी ने चदरा धौड़ा में नुक्कड़ सभा कर लोगों से समर्थन मांगा. खलारी पश्चिमी के प्रत्याशी भरत रजक ने विश्रामपुर कॉलोनी, खिलानधौड़ा, बाजारटांड़, मायापुर साइडिंग रोड व कृत धौड़ा, विश्वनाथ गंझू ने नावाडीह, लपरा, मायापुर व खलारी,
रतिया गंझू ने खलारी, लपरा व नावाडीह, अनिल पासवान ने बाजारटांड़, कृत धौड़ा, केडी, नया धौड़ा व गुलजारबाग, सरस्वती देवी ने पूरे केडी बाजार, अनिल गंझू ने खलारी बाजारटांड़, लपरा व केडी में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं दिलीप पासवान व संतोष राम उर्फ मोनू ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगा.
जनसभा का दौर जारी
पिपरवार. तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी जगह-जगह रैली व सभा का आयोजन कर रहे हैं. चूरी पूर्वी से जिप प्रत्याशी नागेश्वर महतो ने मंगलवार को आंबेडकर फुटबॉल मैदान व राय में सभा की. वहीं जिप प्रत्याशी रमेश विश्वकर्मा ने बमने, पाही, मनातू, पुरानी राय, गुणागढ़ा, ठरहा व रेलवे कॉलोनी, अब्दुल्ला अंसारी ने राय तथा धर्मेंद्र रावत ने भी जनसंपर्क किया.
नागेश्वर महतो का जनसंपर्क
डकरा. खलारी पूर्वी से जिप प्रत्याशी नागेश्वर महतो ने मंगलवार को डकरा में सभा आयोजित कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा के बाद श्री महतो ने समर्थकों के साथ राय, चूरी, सुभाषनगर व केडीएच में जनसंपर्क अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >