भयमुक्त माहौल में खूंटी व अड़की में मतदान...ओके

भयमुक्त माहौल में खूंटी व अड़की में मतदान…ओके खूंटी. पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को खूंटी प्रखंड के 175 तथा अड़की प्रखंड के 160 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदान को लेकर 335 पीठासीन पदाधिकारी व एक हजार पोलिंग पार्टी(पी1,पी2 व पी3) को लगाया गया था. संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री व केंद्रीय पुलिस […]

भयमुक्त माहौल में खूंटी व अड़की में मतदान…ओके खूंटी. पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को खूंटी प्रखंड के 175 तथा अड़की प्रखंड के 160 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदान को लेकर 335 पीठासीन पदाधिकारी व एक हजार पोलिंग पार्टी(पी1,पी2 व पी3) को लगाया गया था. संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री व केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. खूंटी प्रखंड में मुखिया पद के 76, जिला परिषद पद के 8, पंचायत समिति पद के 43 व वार्ड सदस्य पद के 87 तथा अड़की में मुखिया पद के 102, जिला परिषद पद के 17, पंचायत समिति सदस्य पद के 54 व वार्ड सदस्य पद के 121 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान को लेकर एक मतदाता ने कुल चार वोट (वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला परिषद) डाले. खूंटी में 126 संवेदनशील व 49 बूथ अतिसंवेदनशील तथा अड़की में 18 संवेदनशील व 142 अतिसंवेदनशील बूथ थे. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. इधर, रविवार सुबह आठ बजे से ही मतदान केेंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी. कई बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा, क्योंकि मतदान प्रक्रिया पूरी करने में अधिकारियों को काफी समय लग रहा था. बावजूद इसके मतदाताओं में काफी उत्साह था. सभी मतदान केेंद्रों में पुलिस की गश्ती जारी थी. मतदान को लेकर आज खूंटी की सड़कों पर वाहनों का परिचालन कम हुआ. उपायुक्त डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे व एसपी अनीश गुप्ता ने हेलीकॉप्टर से अड़की के संवेदनशील बूथों का जायजा लिया. मतदान संपन्न होने के बाद मतदानकर्मी मतपेटी को सील कर बिरसा कॉलेज खूंटी के वज्रगृह में जमा करने के लिए रवाना हो गये. अड़की व खूंटी के सुदूर गांवों के बूथों से देर रात तक मतपेटियों का आना जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >