तोरपा़ : थाना क्षेत्र के जरिया चौक के पास उग्रवादियों ने गुमला जिले के चेटर गांव निवासी शिवशंकर नाग उर्फ राहुल ओहदार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार राहुल अरगोड़ा, रांची स्थित अपनी बहन के घर से खाना खाने के बाद दोपहर एक बजे अपने घर जाने के लिए निकला, परंतु वह घर नहीं पहुंचा.
शुक्रवार को उसका शव जरिया चौक के पास मिला. राहुल के सिर व कमर में गोली मारी गयी थी. सूचना मिलने पर दल-बल के साथ पहुंचे तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार महतो व थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
