तमाड़ में खुल सकता है एक और डग्रिी कॉलेज : कुलपति

हैतमाड़. पंचपरगना में सिर्फ एक डिग्री कॉलेज काफी नहीं है. भविष्य में यहां एक और डिग्री कॉलेज खोला जा सकता है. शिक्षाविदों द्वारा इस संबंध में कई बार प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विचार चल रहा है. उक्त बातें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने कही. वे शुक्रवार को तमाड़ इंटर कॉलेज […]

हैतमाड़. पंचपरगना में सिर्फ एक डिग्री कॉलेज काफी नहीं है. भविष्य में यहां एक और डिग्री कॉलेज खोला जा सकता है. शिक्षाविदों द्वारा इस संबंध में कई बार प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विचार चल रहा है. उक्त बातें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने कही. वे शुक्रवार को तमाड़ इंटर कॉलेज में आयोजित स्थापना दिवस सह शिक्षक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का आदर करना झारखंड की परंपरा रही है. विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें.

समारोह में एसडीएम बुंडू संदीप सिंह और शिक्षाविद डॉ प्रकाश चंद्र उरांव ने भी विचार रखे. इस दौरान कॉलेज की टॉपर रही संतोषी कुमारी मुंडा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्राध्यापक प्रोफेसर घनश्याम महतो को भी सम्मानित किया गया. वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया. इस अवसर पर प्राचार्य शरतचंद्र महतो, रंजीत मोदक, डॉ भीम प्रसाद साहू अध्यक्ष शत्रुघ्न उरांव, बैधनाथ सेठ,भूषण महतो, अनूप जैन, राधाई महतो, अमित सिंह, घनश्याम महतो, कृष्ण सिंह मुण्डा, पिंटू मोदक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >