लापता युवक का शव कुएं से मिला…ओके खूंटी/कर्रा. कर्रा पुलिस ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के पहाड़टोली निवासी बुधु नायक (18) का शव गुफू जंगल के एक कुएं से बरामद किया. युवक की हत्या चाकू मार कर व सिर को पत्थर से कुचल कर की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने गुफू गांव के ही बुधु बारला उर्फ मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात बुधु नायक अपने घर में सो रहा था. रात के बारह बजे पड़ोस में रहनेवाला बुधु बारला उसे घर से बुला कर ले गया. इसके बाद से बुधु नायक लापता था. बुधू बारला की तलाश की जा रही है.
लापता युवक का शव कुएं से मिला...ओके
लापता युवक का शव कुएं से मिला…ओके खूंटी/कर्रा. कर्रा पुलिस ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के पहाड़टोली निवासी बुधु नायक (18) का शव गुफू जंगल के एक कुएं से बरामद किया. युवक की हत्या चाकू मार कर व सिर को पत्थर से कुचल कर की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम […]
