सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये त्योहार : एसडीओ

खूंटी. जिला के सभी पूजा पंडालों के पदधारियों के साथ एसडीओ नीरज कुमारी ने शुक्रवार को बैठक की. मौके पर एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने, विधि-व्यवस्था बनाये रखने, कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने, अवांछित तत्वों की जानकारी देने तथा जबरन चंदा वसूली नहीं करने की अपील की. बैठक में सभी प्रखंडों के थाना […]

खूंटी. जिला के सभी पूजा पंडालों के पदधारियों के साथ एसडीओ नीरज कुमारी ने शुक्रवार को बैठक की. मौके पर एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने, विधि-व्यवस्था बनाये रखने, कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने, अवांछित तत्वों की जानकारी देने तथा जबरन चंदा वसूली नहीं करने की अपील की.

बैठक में सभी प्रखंडों के थाना प्रभारी सहित ज्योतिष भगत, सुनील मिश्र, अनूप साहू, प्रकाश गुप्ता, शंभु भगत, विनय जासवाल, संजय साहू, जनार्दन मिश्र, योगेश वर्मा, दीपक सिंह व चेंबर ऑफ कॉमर्स के बिनोद जायसवाल, ज्योति सिंह, संजय अग्रवाल, रितेश भगत, सुनील शाह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >