सोनाहातू :सोनाहातू पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान जगत सिंह मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक स्वच्छ व विकसित भारत की कल्पना की थी. हर व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाये. इस दौरान पंचवर्षीय योजना, वार्षिक योजना, मनरेगा व निर्मल ग्राम आदि पर चर्चा की गयी.
ग्रामसभा में मुखिया ठाकुर सिंह मुंडा, जल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता रामाश्रय राम, कनीय अभियंता जीतवाहन मुंडा, उप मुखिया नगिना प्रमाणिक, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर शंकर मुंडा, बुद्धेश्वर, ज्ञान अहीर, सुजाता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
