अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत

खलारी : सुहागिनों ने अखंड सुहाग की कामना के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखा़ व्रत से पूर्व सुहागिनों ने मंगलवार को नहाय खाय किया़ देर रात सरगही के बाद से निर्जला उपवास रखा गया़ दिनभर उपवास के बाद शाम को मिट्टी से भगवान शिव व पार्वती की मूर्ति बनाकर विधि-विधान से पूजा की़ जानकी […]

खलारी : सुहागिनों ने अखंड सुहाग की कामना के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखा़ व्रत से पूर्व सुहागिनों ने मंगलवार को नहाय खाय किया़ देर रात सरगही के बाद से निर्जला उपवास रखा गया़ दिनभर उपवास के बाद शाम को मिट्टी से भगवान शिव व पार्वती की मूर्ति बनाकर विधि-विधान से पूजा की़
जानकी रमण मंदिर खलारी में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा की़ सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने हाथों में मेहंदी रचायी़ तीज के मौके पर घरों में खास प्रसाद गुजिया बनाया गया़
गुरुवार को सूर्योदय के बाद पारण कर सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी़
पिपरवार. पिपरवार व आसपास के क्षेत्रों में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज व्रत किया़दिनभर निर्जला उपवास रख कर शाम में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की़ इसके बाद ब्राह्मण से हरितालिका व्रत की कथा सुनी़ पूजा के बाद ब्राह्मणों को सौभाग्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं का दान किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >