हटाया जायेगा अवैध निर्माण

सिल्ली : उपायुक्त मनोज कुमार ने अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लुपुंग पंचायत भवन के समीप नाले व सोतिया की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने एवं अतिक्रमण करने के मामले में सख्त नजर आये. उन्होंने नाले की जमीन को चिन्हित करने और अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई करने को कहा. कहा कि […]

सिल्ली : उपायुक्त मनोज कुमार ने अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लुपुंग पंचायत भवन के समीप नाले व सोतिया की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने एवं अतिक्रमण करने के मामले में सख्त नजर आये. उन्होंने नाले की जमीन को चिन्हित करने और अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई करने को कहा. कहा कि अवैध निर्माण पर हटाया जायेगा. उपायुक्त ने रुडसेट सिल्ली का भी निरीक्षण किया. मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों से बातचीत की. उन्होंने राजकीय मानभूम कला केंद्र सिल्ली का भी निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान प्रशिक्षुओं का नृत्य देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >