सिल्ली : उपायुक्त के आने की तैयारी मे कर्मचारी व अधिकारी इतने व्यस्त हो गये थे कि उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में प्रत्येक दिन की तरह फहराये वाले झंडे को सोमवार को उलटा ही फहरा दिया. करीब दो घंटे बाद एक शिक्षिका की नजर इस पर पड़ी, तब इसे ठीक किया गया.
इस संबंध में बीडीओ जागो महतो ने कहा कि यह मानवीय भूल है, लेकिन जानकारी मिलते ही इसे 15 मिनट में ठीक कर लिया गया.
