ट्रेन में मिला भटकता बच्चा

मुरी : रविवार को झाररसुगोड़ा-टाटा पैंसेजर ट्रेन में रविवार को करीब चार साल का एक बच्चा रोता हुआ मिला. उसे एक महिला अपने साथ हरवाडीह गांव सिल्ली ले आयी. सोमवार को महिला ने बच्चे को आरपीएफ मुरी को सौंप दिया. थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चा अपना नाम साहिल, पिता का नाम राजेंद्र एवं मां का […]

मुरी : रविवार को झाररसुगोड़ा-टाटा पैंसेजर ट्रेन में रविवार को करीब चार साल का एक बच्चा रोता हुआ मिला. उसे एक महिला अपने साथ हरवाडीह गांव सिल्ली ले आयी. सोमवार को महिला ने बच्चे को आरपीएफ मुरी को सौंप दिया.
थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चा अपना नाम साहिल, पिता का नाम राजेंद्र एवं मां का नाम ममता बताया. बच्चे से मिली जानकारी के अाधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना, धुर्वा थाना तथ हटिया रेल थाना से भी संपर्क किया, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. फिलहाल बच्चा थाना परिसर में पुलिस की सुरक्षा में है. पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >